आरसीबी जश्न भगदड़ मामले में आया नया मोड, फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा एलान
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के बाद आरसीबी और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की जमकर आलोचना हो रही है। इस मामले में अब आरसीबी ने हादसे में मारे गए लोगों को मुआवजा देने का एलान किया है। साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों की मदद का भी एलान किया है।

इसके अलावा आरसीबी ने कहा है कि वह घायल लोगों की भी मदद करेंगे। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का सम्मान समारोह चल रहा था और तभी स्टेडियम के बाहर मौजूद भीड़ में अफरा-तफरी हो गई जिससे भगदड़ मच गई। इस मामले में कुल 11 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 50 लोगों से ज्यादा के घायल होने की खबर है।





