News

Zubeen Garg death: जुबीन गर्ग के चचेरे भाई और असम पुलिस के DSP संदीपन गर्ग गिरफ्तार

Zubeen Garg death: असम के प्रसिद्ध गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई रहस्यमयी मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। उनके चचेरे भाई और असम पुलिस के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) संदीपन गर्ग को अपराध जांच विभाग (CID) की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने गिरफ्तार कर लिया है। संदीपन गर्ग को जुबीन की मौत के लगभग 20 दिनों बाद बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। यह इस मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है।संदीपन को कई बार इंटरोगेट करने के बाद किया गिरफ्तार समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से सीआईडी के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा, “हमने संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया है। अब हम आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं।” संदीपन को इस मामले में पिछले कुछ दिनों में कई बार इंटरोगेट किया गया है। संदीपन गर्ग उस यॉट पर मौजूद थे जहां जुबीन को स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे का शिकार होना पडा था।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना