युवा सफेद रंग के कब्रिस्तान को देखने के बजाए अयोध्या जा रहे, ताजमहल पर बोले कुमार विश्वास
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने कहा कि नए साल से पहले पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि युवा आगरा के एक प्रसिद्ध कब्रिस्तान को देखने के बजाय बड़ी संख्या में अयोध्या और वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं. कुमार विश्वास के अनुसार यह बदलाव समाज में स्वाभाविक रूप से हो रहा है और इसे नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता.




