योगी सरकार का बड़ा कदम… अब महिलाएं नाइट शिफ्ट में कर सकेंगी काम, सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी
महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा देते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब उत्तर प्रदेश में महिलाएं कारखानों में रात की शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी. सरकार ने आधिकारिक अनुमति जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए विशेष सुरक्षा प्रावधान और आवश्यक दिशा- निर्देश लागू किए जाएंगे.




