News

महिला ने पुरुष बनकर रिश्तेदार के घर से लूटे 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के गहने, गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 27 वर्षीय महिला ने पुरुष का वेश धारण कर अपनी बहन के ससुर के घर में घुसकर 1.5 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण लूट लिए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. घटना सोमवार दोपहर वसई इलाके के मानिकपुर में हुई और महिला को उसी रात गुजरात के नवसारी से गिरफ्तार कर लिया गया.सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने बताया कि घर में घुसने के बाद आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति को शौचालय की जांच करने के बहाने शौचालय में ले गई. जहां उन्हें अंदर से बंद कर दिया और फिर 1.4 किलोग्राम सोने के आभूषण व 2.3 किलोग्राम चांदी के सामान लेकर फरार हो गई. चोरी किए गए सामान की कुल कीमत 15084050 रुपये है.पीड़ित की शिकायत के आधार पर उसी दिन भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत चोरी, डकैती और गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले की जांच के लिए पुलिस ने 75 से 80 सीसीटीवी फुटेज की जांच की.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना