विराट कोहली लेंगे संन्यास ? एडिलेड में आउट होने के बाद दिया संकेत, सोशल मीडिया पर मच रहा बवाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. विराट कोहली लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है. हालांकि, वह पिछले 2 मैचों से लगातार शून्य पर आउट होकर बुरी तरह से फेल हो चुके हैं. फैंस उनके पुराने अंदाज की कयास लगाए बैठे थे, लेकिन उन्होंने एडिलेड में खेले गए मुकाबले में एक बार निराश किया. साल 2024 में भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा के साथ विराट ने टी 20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. वहीं, इस साल की शुरुआत में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया था. आज जब कोहली आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ आगे बढ़ रहे थे, तो उन्होंने एक ऐसा इशारा किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. कुछ लोग तो विराट के इस इसारे को संन्यास से कनेक्ट कर रहे हैं. कोहली ने पवेलियन लौटते समय अपने ग्लव्स को उठाकर दर्शकों को दिखाया. उनके इस जेस्चर को लोग संन्यास से भी कनेक्ट कर रहे हैं. कोहली ने मानों एक मैसेज दिया कि यह एडिलेड में उनका आखिरी मैच है. इस मैदान पर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 5 शतक लगाए थे. वहीं, आज वह डक पर आउट हो गए.लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे विराट कोहली का करियर पुरी तरह से दांव पर है. ऐसे में सभी ने उनसे उम्मीदें लगाई थी कि वह बड़ी पारी खेलेंगे. उनका लगातार 2 मैचों में शुन्य पर आउट होना फैंस के लिए काफी निराशाजनक रहा. बता दें कि यह पहला मौका है जब कोहली अपने वनडे करियर में लगातार 2 मैचों में डक पर आउट हुए. एडिलेड में कोहली का रिकॉर्ड बेहद ही धमाकेदार रहा है. उनके नाम इस पिच पर 975 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं. ऐसे में आज सभी को काफी उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर सभी को निराश किया. विराट ने अभी तक ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेले 31 वनडे मैचों की 31 पारियों में 47.89 की औसत से 1327 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 133 रनों का रहा है. कोहली का आउट फॉर्म होना उनके करियर के लिए एक बुरा संकेत है.




