चोलपुरम मंदिर में पीएम मोदी ‘ॐ नमः शिवाय सुनता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं
चोल साम्राज्य के महान शासक राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के मौके पर रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के अरियालुर जिले स्थित गंगैकोंडा चोलपुरम मंदिर का दौरा करने पहुंचे, जहां उन्होंने चोल वंश की समृद्ध विरासत को श्रद्धांजलि अपर्ति की. चोल साम्राज्य दक्षिण-पूर्व एशिया तक था. इस मौके पर महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘जब मैं ‘ॐ नमः शिवाय’ सुनता हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं.’




