विष्णु शंकर जैन ने अखिलेश पर किया मानहानि का केस
सुप्रीम कोर्ट के वकील विष्णु शंकर जैन ने सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में विष्णु शंकर जैन ने अखिलेश यादव के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर की है. अखिलेश यादव पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए हर्जाने के तौर पर एक रुपये का भुगतान करने का आदेश देने की मांग की है.सोशल मीडिया के X प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट से अखिलेश यादव ने विष्णु शंकर जैन को लेकर पोस्ट डाली थी. उसके खिलाफ जैन ने मानहान ि की अर्जी दायर की है. याचिका में जैन ने कहा है कि लीगल नोटिस भेजने के बावजूद अखिलेश यादव ने अपने किए पर अफसोस जताते हुए माफी नहीं मांगी. लिहाजा अदालत इस मामले में न्याय करे.




