हरियाणा में ₹1.17 करोड़ में बिकी VIP नंबरप्लेट: नीलामी में HR8888888 की सबसे बड़ी लगी बोली
हरियाणा के सोनीपत में VIP नंबर प्लेटों की ऑनलाइन नीलामी में एक बार फिर रिकॉर्ड टूट गया। कुंडली के फैंसी नंबर HR8888888 ने बोली के दौरान 1.17 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया। यह अब तक का देश का सबसे महंगा माना जा रहा नंबर है।यह नंबर सोनीपत के कुंडली क्षेत्र का है। इस नंबर कोब्लॉक करवाने के बाद सोनीपत में ही इसका रजिस्ट्रेशन होगा।




