News

असम में हिंसा की आग, कार्बी आंगलोंग में प्रदर्शन के दौरान आगजनी, पुलिस ने की फायरिंग; 3 घायल

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन सोमवार को हिंसक आंदोलन में बदल गया. प्रदर्शनकारियों ने प्रोटेस्ट के दौरान एक घर को निशाना बनाते हुए उसे आग के हवाले कर दिया. ऐसे में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए हल्के बल के प्रयोग के साथ फायरिंग की. इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस में टकराव हो गया. इस दौरान तीन प्रदर्शनकारी बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है. स्थिति उस समय बिगड गई जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी. इस दौरान तीन प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (KAAC) के मुख्य कार्यकारी सदस्य (CEM) तुलीराम रोंगहांग के घर में आग लगा दी, जिसस े इलाके में तनाव और बढ गया. घटना के बाद प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए पूरे जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. वहीं, अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है.मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार्बी के आंगलोंग में पहले तो अलग-अलग संगठनों के सदस्य पीजीआर और वीजीआर भूमि से अवैध अतिक्रमण करने वालों को लेकर उन्हें हटाने की मांग करते हुए शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे लेकिन वहां पर तब तनाव बढ गया जब पुलिस ने धरना प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया. पुलिस के इस रवैये से प्रदर्शकारी उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव करने लगे. ऐसी हालात में वहां की स्थिति काबू के बाहर जाने लगी. स्थिति को काबू करने के लिए पहले तो पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया और फिर फायरिंग करनी भी की. पुलिस के इस एक्शन में तीन प्रदर्शनकारी घायल हो गए. पुलिस के एक्शन से गुस्साई प्रदर्शनकारियों की भीड ने कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य (CEM) तुलीराम रोंगहांग के घर को निशाना बनाया. प्रदर्शनकारियों ने पहले तो उनके घर में तोड़फोड़ की और फिर उसे आग के हवाले कर दिया।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना