विजय हजारे ट्रॉफी: वैभव साकिबुल की रिकॉर्ड शतकीय पारी की बदौलत बिहार ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
विजय हज़ारे ट्रॉफी (VHT) 2025-26 के पहले दिन ही रिकॉर्ड की झड़ी लग गई है। बिहार ने अरुणाचल प्रदेशा के खिलाफ खेले गए प्लेट ग्रुप के एक मुक़ाबले में 574 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया है। यह विजय हज़ारे ट्रॉफी और लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इस दौरान बिहार ने कप्तान सकीबुल गनी, आयुष लोहारुका और स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के ताबड़तोड़ शतक जड़े।




