Video: क्या कर रहे हैं आप, वॉट इज दिस ? जया बच्चन ने सेल्फी ले रहे शख्स को मारा जोरदार धक्का
सपा से राज्यसभा सदस्य जया बच्चन अपने व्यवहार को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनका नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक व्यक्ति को धक्का मारते हुए कहती हैं- ‘क्या कर रहे हैं आप। वॉट इज दिस?’ जया के इतना कहते ही सेल्फी ले रहा शख्स सकपका गया। उसने खेद व्यक्त किया पर वह उसको गुस्से से काफी देर तक घूरती रहीं। इस दौरान शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी समेत अन्य सांसद वहां खड़े रहे। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट की बौछार लग गई है।
दरअसल, एक दिन पहले सोमवार को कांग्रेस, सपा समेत विपक्ष के नेता चुनाव आयोग के दफ्तर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान कांस्टीट्यूशन क्लब में सपा के नेता पहुंचा। एक व्यक्ति वहां जय बच्चन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। यह देखते ही जया का पारा चढ गया। उन्होंने उसको जोर से धक्का देते हुए नाराजगी जताई। यह देखकर वहां मौजूद लोग हक्के बक्के रह गए।
https://www.instagram.com/reel/DNP7WiyRrCQ/?igsh=MThmaTlzbTM3aDFpNg==




