यूपी में आज 6 दिसंबर को लेकर अलर्ट, मथुरा, काशी, अयोध्या में विशेष निगरानी
UP High Alert: शनिवार को बाबरी विध्वंस की 33वीं बरसी है. पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है. संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नज़र रखी जा रही है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश हैं. अयोध्या की सीमा से लेकर अयोध्या धाम के सभी चौक-चौराहों पर भी कड़ी सुरक्षा है. मथुरा, काशी, अयोध्या में विशेष निगरानी रखी जा रही है. किसी भी अप्रिय घटना या शांति भंग की कोशिश को नाकाम करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए है।




