उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर कांवड यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिजनौर जिले में कांवड यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया। कांवड.। यात्रा जुलूस में, कांवड़िये नदी से जल इकट्ठा करते है और इसे भगवान शिव के मंदिरों में चढ़ाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर ले जाते हैं। देश भर में भक्त भगवान शिव को समर्पित पूजा, उपवास और तीर्थयात्रा करते हैं। कांवड़ियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था किए जाने पर जोर देते हुए, यूपी के मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि मार्ग पर कोई गड्ढा न हो और नालियों को ढक दिया जाए।




