सीतापुर में बवाल, हिंदू बच्चों से स्कूल में लिखवाया आई लव मोहम्मद
सीतापुर में महमूदाबाद के एक निजी स्कूल में धार्मिक विवाद से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. इसने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है. थाना सदर क्षेत्र के बनवीरपुर स्थित ‘अमर बापू शिक्षा निकेतन विद्यालय’ के प्रबंधन पर आरोप लगा है कि उन्होंने हिंदू छात्रों से जबरदस्ती ‘आई लव मोहम्मद लिखे स्लोगन चार्ट पर बनवाए. इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. बता दें, शौकत अंसारी द्वारा स्कूल संचालित किया जाता है।




