UP : पत्रकार से बदसलूकी करने वाले दरोगा समेत दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
प्रतापगढ: पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को न्यूज नेशन और न्यूज स्टेट TV चैनल के पत्रकार के साथ फतनपुर थाना में ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा व दो सिपाही द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला प्रकाश में आया।मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से संबंधित SI एवं दो कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया।




