यूपी रोडवेज; गांव तक का सफर होगा आसान, लखनऊ रीजन ने तय किए रूट, 20 फीसदी तक कम होगा किराया
UP के ग्रामीण इलाकों में बसों के संचालन के लिए रूट तैयार किए जा रहे हैं। परिवहन विभाग ने लखनऊ रीजन में बस सेवा के लिए 29 रूट तय किए हैं। UP राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न डिपो से सस्ती ग्रामीण मुख्यमंत्री जनता सेवा के संचालन के लिए डिपो की तरफ से फाइनल रूट तैयार किया जा रहे हैं। इस बस सेवा का किराया साधारण बसों के किराए से 20% कम होगा।




