UP News: कौशांबी डिपो की रोडवेज बस को 14 किलोमीटर तक चलाता रहा ‘सिरफिरा’, कई जगह मारी टक्कर, पीछे दौड़ी पुलिस
Bijnor News बिजनौर के कालागढ में एक युवक कौशांबी डिपो की रोडवेज बस को चलाकर ले गया जिससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और पुलिस ने पीछा किया। भागते समय बस ने ई-रिक्शा और एक अन्य रोडवेज बस को टक्कर मार दी जिससे कुछ लोग घायल हो गए। लगभग 14 किमी तक बस चलाने के बाद युवक ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई।




