UP : दरोगा भर्ती मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दरोगा भर्ती-2021 की प्रक्रिया से बाहर किए गए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने UP सरकार को भर्ती संबंधित प्रक्रिया 3 माह में पूरी करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा- यह आदेश उन अभ्यर्थियों पर भी लागू होगा, जिन्होंने HC में याचिका दाखिल नहीं की है। दरअसल, सरकार ने विभिन्न कारणों से सैंकड़ों अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया सेबाहर कर दिया था।




