UP: PRD जवानों के लिए खुशखबरी, अब होमगार्डों के बराबर मिलेगा वेतन; SC ने दिया आदेश
उत्तर प्रदेश के 45 हजार पीआरडी जवानों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. इन पीआरडी जवानों को अब समान वेतन मिलेगा. होमगार्ड के बराबर इनको रोजाना का वेतन मिलेगा. सुप्रीम कोर्ट ने 45 हजार पीआरडी जवानों को समान वेतन देने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद पीआरडी जवानों में खुशी की लहर है. उनका कहना है कि हमारी और होमगार्डों की ड्यूटी समान है, फिर भी वेतन में काफी फर्क था. हम लोगों ने समान वेतन की मांग की थी, जिसको सुप्रीम कोर्ट ने सही माना.




