UP: आयुष्मान कार्डधारकों को निजी अस्पतालों में भी मिलेगी निशुल्क ओपीडी की सुविधा, 180 अस्पतालों को चुना गया
आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को निजी अस्पतालों की ओपीडी में भी निशुल्क ओपीडी की सुविधा मिलेगी। कुछ निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज के बजाय सिर्फ दरों में छूट मिलेगी। ये सुविधा देने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। प्रदेश में आयुष्मान सुविधा दिलाने वाली स्टेट एजेंसी फॉर कांप्रि सिव हेल्थ एंड इंट्रीग्रेटेड सर्विस (साचीज) ने अस्पताल अपॉइंटमेंट प्रणाली विकसित की है। इसके जरिये प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को राज्य हेल्पलाइन के जरिये ओपीडी सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। इसके तहत मरीज हेल्पलाइन पर कॉल कर निजी अस्पताल की ओपीडी के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे।




