UP : रायबरेली जिले से विदेशियों को ठगने वाला स्कैमर खुद हुआ शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज !
रायबरेली में अपने कमरे में बनाए सेटअप से ‘Microsoft टेक सपोर्ट घोटाला चलाने वाले एक स्कैमर का पर्दाफाश हुआ। यह कथित घोटाला तब सामने आया जब ‘Nano Baiter नाम के व्यक्ति ने गौरव त्रिवेदी नाम के भारतीय स्कैमर का पर्दाफाश किया, जो Microsoft कस्टमर केयर का रूप धारण कर के विदेशी लोगों को ठग रहा था। X में उस व्यक्ति ने बताया कि धोखेबाज ने उसे ठगने की कोशिश की, लेकिन पैसे देने के बजाय, उसने उसका लैपटॉप हैक कर लिया और समझ गया कि स्कैमर कैसे काम करता है।1 ‘Nano Baiter’ नाम के X यूजर ने बताया कि उक्त हैकर Any Desk ऐप का उपयोग करके पीड़ित के कंप्यूटर का एक्सेस पा कर, पीड़ित से पैसे की मांग करता है। पीड़ित ने X पर रायबरेली पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।




