News

उन्नाव, उत्तर प्रदेश: लड़की ने भरे बाज़ार कर दी मनचले की पिटाई, जूता मारा

यूपी के उन्नाव में एक छात्रा ने मनचले युवक को सबक सिखाते हुए बीच सड़क जमकर उसकी पिटाई कर दी। छात्रा के स्कूल जाते वक्त आरोपी युवक उससे छेड़खानी किया करता था, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पोनी रोड का बताया जा रहा है। जहां एक छात्रा मनचले की बीच सड़क, लात-घूंसे और जूते से पिटाई करती दिखाई दे रही है। छात्रा आरोपी युवक की छेड़खानी से इतना परेशान थी कि वह गुस्से में युवक को भद्दी-भद्दी गालियां भी देती हुई सुनाई दे रही है। छात्रा का कहना था कि आरोपी युवक हर रोज स्कूल आते-जाते समय उससे रास्ते में छेड़खानी किया करता था। मना करने के बावजूद युवक उसका रोज पीछा करता था, युवक जब नहीं माना तो छात्रा ने बीच सड़क पकड़कर युवक की जमकर पिटाई कर दी। उन्नाव पुलिस मीडिया सेल की तरफ से बताया गया कि छात्रा मुकदमा दर्ज नहीं करवाना चाहती थी इस लिए मनचले को गिरफ्तार कर उस पर कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया।

https://www.instagram.com/reel/DMX3dYCSW18/?igsh=ZDJ4bTh0b3V5NzU=

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना