सावन के दौरान सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल
उज्जैन में श्रावण के दौरान सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे. उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने सोमवार को श्रावण के दौरान भगवान महाकाल की शोभायात्रा के मद्देनजर 14 जुलाई से 13 अगस्त तक उज्जैन नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित किया है. आदेश में कहा गया है कि 14, 21, 28 जुलाई और 4 और 11 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे. इससे पहले के रविवार – 13, 20, 27 जुलाई और 3 और 10 अगस्त को स्कूल कार्य दिवस होंगे।




