नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेंगे दो नए फायर स्टेशन, सुरक्षा होगी मजबूत
नोएडा एयरपोर्ट के पास यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 18 और 32 में दो फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है और यमुना प्राधिकरण ने फायर विभाग को जमीन भी सौंप दी है। इन स्टेशनों के बनने से एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।




