‘मोदी के साथ ट्रंप का रिश्ता अब खत्म – पूर्व अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार ने बताया राष्ट्रपति भरोसे लायक क्यों नहीं
अमेरिका के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के पीएम मोदी के साथ बहुत अच्छे व्यक्तिगत संबंध थे, लेकिन अब वह खत्म हो गए हैं. बोल्टन की यह टिप्पणी भारत और अमेरिका के संबंधों में आ रहे तनाव के बीच आई है. इस दौरान उन्होंने ट्रंप और पुतिन के संबंधों पर भी बात की.
उन्होंने कहा, अगर ट्रंप के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंध हैं, तो अमेरिका का रूस के साथ भी अच्छा संबंध होता. लेकिन जाहिर है, ऐसा नहीं है.




