ट्रंप के साथ हो गया खेल चीन, रूस और भारत ने मिलकर पलटी बाजी
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाकर शुरू किया गया व्यापार युद्ध अब अमेरिका को ही भारी पड़ रहा है। चीन, रूस, ब्राजील और भारत ने मिलकर ऐसा गेम पलटा कि अमेरिकी सोयाबीन और मक्का किसान अब खरीदार तलाशने में परेशान हो रहे हैं। चीन, जो अब तक अमेरिका का सबसे बड़ा सोयाबीन खरीदार था, उसने अब ब्राजील और अर्जेंटीना की तरफ रुख कर लिया है। भारत भी अमेरिकी सोयाबीन और मक्का पर भारी टैरिफ और पाबंदियां लगाए हुए है। नतीजा ये हुआ कि अमेरिकी किसानों के गोदाम फसलों से भरे पडे हैं, लेकिन बेचने का रास्ता नहीं मिल रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर भारत और चीन अपनी रणनीति पर टिके रहे तो अमेरिका को झुकना ही पड़ेगा। यह संकट ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी की सबसे बड़ी नाकामी साबित हो सकता है।




