ट्रंप ने कहा भारत छोड़ेगा रूसी तेल ! पर ये आसान नहीं, जानें भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर क्या होगा असर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जिस रूसी तेल को लेकर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, उसे लेकर बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. गुरुवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे दोस्त हैं. हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. भारत के रूस से तेल खरीदने से मुझे खुशी नहीं थी लेकिन आज उन्होंने (पीएम मोदी) मुझे आश्वासन दिया कि वेरूस से तेल नहीं खरीदेंगे. अब हमें चीन से भी यही करवाना होगा।




