News

मरने से पहले बनाया वीडियो ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने की आत्महत्या

कोटपूतली, राजस्थान: युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो, महिला और उसके परिवार के लोग युवक को कर रहे थे ब्लैकमेल, महिला ने अब तक साढे आठ लाख रुपए वसूले, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी।कोटपूतली-बहरोड़ जिले के हरसौरा थाना क्षेत्र के भग्गू का बास गांव निवासी 23 वर्षीय योगेश कुमार ने प्रेमिका और उसके परिजनों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर लाइव आकर महिला द्वारा की जा रही ब्लैकमेलिंग की जानकारी दी। युवक ने कहा कि महिला अब तक साढे आठ लाख रुपए ऐंठ चुकी है, अब और पैसों की डिमांड कर रही है। पैसे नहीं देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। आत्महत्या से पहले योगेश ने अपने पिता को फोन कर बताया कि वो बर्डोद के पास पहाड़ी क्षेत्र में आत्महत्या कर रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को अचेत अवस्था में सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।

https://www.instagram.com/reel/DMh1g1ZBEaz/?igsh=enQwMGdkNGJwZjN1

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना