दिल्ली में ट्रिपल मर्डर …बेटे ने ही ले ली मां-बाप और भाई की जान !
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज मामला सामने आया है. दक्षिण दिल्ली में स्थित साटबाड़ी खारक गांव के मैदान गढ़ी इलाके में एक घर से तीन शव बरामद किए गए हैं. इसमें एक महिला और दो पुरुषों के शव हैं. बेटे पर ही हत्या का आरोप लगाया जा रहा है. बुधवार दोपहर को, पुलिस को PCR कॉल पर सूचना मिली थी कि एक घर में एक लड़के ने अपना हाथ काट लिया है और घर में बहुत खून है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी.




