गुपचुप ट्रांसफार्मर रख लिए, लाइन बिछा ली और कर लिए कनेक्शन… MP में बिजली कंपनी को लगा दिया चूना
मध्य प्रदेश के रायसेन में बिजली चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. जिले के एक गांव में अवैध रूप से 2 ट्रांसफार्मर रख लिए गए और बिना इजाजत लाइन बिछाकर कनेक्शन कर लिए गए. इस मामले में बिजली कंपनी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.बाड़ी थाना पुलिस के मुताबिक, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने रायसेन जिले के बरेली स्थित उरदमऊ गांव में बिजली चोरी का मामला पकड़ा है. कंपनी ने दो 25 केवीए के अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किए और आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत FIR दर्ज कराई है




