यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 46 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर
यूपी में एक बार फिर से योगी सरकार ने बडे पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं. सीएम योगी ने मंगलवार को 46 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है. चित्रकूट से लेकर सीतापुर तक डीएम भी बदले गए हैं. विपिन जैन को बलरामपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. अमित पाल को कौशांबी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है.




