भारत Vs पाकिस्तान फाइनल से पहले तीन खिलाड़ी हुए घायल
पाकिस्तान के खिलाफ 28 सितंबर को होने वाले एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं. खबर सामने आ रही है कि फाइनल से पहले ही भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं. बता दें कि भारतीय टीम के अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को इंजरी हुई है. श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में इन तीनों खिलाड़ियों को चोट लगी, जिसकी जानकारी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी दी




