News

गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वालों का अंत छांगुर बाबा जैसा होगा’, बलरामपुर में गरजे सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वालों का अंत छांगुर बाबा की तरह होगा. उन्होंने बलरामपुर में कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें विकास अच्छा नही लगता. उन्हीं से मैं कहने आया हूं कि विकास में बाधक बनोगे, तो विकास पहले उनके लिए विनाश का कारण बन जाएगा. उत्सव से पहले उपद्रव किया तो पीढियां याद रखेंगी. जो लोग मानते हैं कि अराजकता उनका जन्मसिद्ध अधिकार है, वो समय गया, जब सपा और कांग्रेस की सरकारें थीं. अब सीधे नरक में जाओगे.

सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों को शांति अच्छी नहीं लगती. लातों के भूत बातों से नहीं मानते. हमारी संवेदनाएं गरीब, नौजवान, किसानों, बेटियों, व्यापारियों के लिए हैं. लेकिन इन मूख को ये नहीं पता कि आस्था चौराहे पर प्रदर्शन का विषय नहीं है. ये कमजोर कायर लोग बच्चों के हाथों में ‘I Love Mohammad’ का पोस्टर-तख्तियां पकड़ा रहे हैं. उन्हें ये नहीं पता कि उनकी जिंदगी तो बर्बाद है ही, उन बच्चों की जिंदगी भी बर्बाद कर रहे हैं.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना