बांग्लादेश में 12 दिन में तीसरे हिंदू की हत्याःकपड़ा फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की कर रहा था ड्यूटी
बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में एक कपड़ा फैक्ट्री के अंदर हिंदू कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीते 12 दिनों में बांग्लादेश में हिंदू की हत्या की यह तीसरी घटना है।घटना सोमवार शाम करीब 6:45 बजे भालुका उपजिला की सुलताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री में हुई। मृतक की पहचान बजेंद्र बिस्वास (42) के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड था। आरोपी नोमान मिया (29) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों फैक्ट्री में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। बातचीत के दौरान नोमान मिया ने बजेंद्र पर सरकारी शॉटगन तान दी। कुछ ही देर में बंदूक चल गई और गोली बजेंद्र की बाईं जांघ में लगी, जिससे उसकी मौत हो गयी।




