FIR रद्द कराने पहुंचे थे, हाईकोर्ट ने बच्चों को पिज्जा-छाछ परोसने का आदेश दे दिया
मामला दिल्ली के मानसरोवर पार्क थाना इलाके का है. यहां पालतू जानवरों को संभालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था. जब उनके बीच समझौता हुआ तो दोनों एक-दूसरे के खिलाफ FIR रद्द कराने दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे थे.लेकिन कोर्ट ने कहा कि वे उनके खिलाफ मामले को तभी रद्द करेगा जब दोनों सरकारी आश्रम में रहने वाले बच्चों और स्टाफ के लोगों को पिज्जा और छाछ की पार्टी देंगे.




