महंगाई की मार से मिलेगी राहत, बदल जाएगा GST का चेहरा, खत्म होंगे 12% और 28% के स्लैब
दिवाली से पहले मोदी सरकार ने देशवासियों को एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है. सरकार ने GST के स्लैब में ऐतिहासिक बदलाव का प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत 12% और 28% के मौजूदा टैक्स स्लैब को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है. अब सिर्फ 5% और 18% के दो स्लैब होंगे, जबकि कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर विशेष दरें लागू की जाएंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 79वें स्वतंत्रता दिवस भाषण में घोषणा की कि यह बदलाव न केवल आम लोगों के टैक्स का बोझ घटाएगा, बल्कि छोटे उद्योगों के लिए भी राहत की सौगात लेकर आएगा. सरकार का लक्ष्य है कि ये GST रिफॉर्म्स इस दिवाली से लागू हो जाएं, जिससे त्योहारों के मौसम में बाजार में खरीदारी की रौनक और बढ सके।




