पाकिस्तान से द्विपक्षीय खेल संबंध नहीं, लेकिन एशिया कप में भारतीय टीम खेलेगी- खेलमंत्रालय
भारत और पाकिस्तान के खेल रिश्तों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारत की ओर से अब कोई भी द्विपक्षीय खेल संबंध नहीं रहेगा। हालांकि, खेल मंत्रालय ने साफ किया है कि भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने होने वाले एशिया कप जैसे बहुपक्षीय टूर्नामेंट खेलने से नहीं रोका जाएगा।मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय खेलों को लेकर नई नीति की घोषणा की, जिसमें खासतौर पर पाकिस्तान पर जोर दिया गया। यह नीति तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।




