दुनियाभर में काम कर रहे प्रोफेशनल को घर वापसी का मौका देगी योगी सरकार, साथ में मिलेगा बड़ा लाभ
यूपी सरकार दुनियाभर में काम कर रहे उत्तर प्रदेश के प्रोफेशनल को घर वापसी का मौका देने जा रही है। उत्तर प्रदेश में ही उनके लिए उनके हिसाब से रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। औद्योगिक विकास विभाग इंवेस्ट यूपी और निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो की तरफ से सेवा क्षेत्र के युवाओं की एक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस जनवरी में लखनऊ में आयोजित की जा रही है। इसमें भाग लेने वाले सेवा क्षेत्र के विशेषज्ञों को हवाई यात्रा खर्च और रहने की सुविधा औद्योगिक विकास विभाग द्वारा दिया जाएगा।




