उत्तराखंड में बनेगा दुनिया का सबसे हाईटेक रोपवे, अब केदारनाथ तक सफर होगा सिर्फ 36 मिनट में
अडानी ग्रुप लगभग 4,000 करोड़ रुपये की लागत से केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट तैयार करने जा रहा है. यह 12.9 किलोमीटर लंबा रोपवे केदारनाथ यात्रा को बेहद आसान बना देगा. जहां पहले यात्रियों को मंदिर तक पहुंचने में करीब 9 घंटे लगते थे, वहीं इस रोपवे के शुरू होने के बाद यह सफर सिर्फ 36 मिनट मे ं पूरा किया जा सकेगा. गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई अब होगी आसान। अडानी समूह श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए यह रोपवे बना रहा है. इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है”




