News

यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से, हंगामेदार रहने की है संभावना

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र इस बार बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। दिल्ली में चल रहे संसद के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन यानी 19 दिसंबर से यूपी विधानमंडल का सत्र शुरू होगा। मंगलवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इसे अंतिम स्वीकृति के लिए राज्यपाल को भेजा जाएगा।

यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 19 से 24 दिसंबर तक चलेगा। हालांकि, सत्र की अवधि भले ही कम है, लेकिन सत्र के एजेंडे में कई महत्वपूर्ण विधायी काम शामिल हैं। परंपरा के अनुसार, सत्र की शुरुआत दिवंगत जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। प्रदेश सरकार इस सत्र में चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, अनुपूरक बजट 22 दिसंबर को सदन के पटल पर लाया जा सकता है। इसके अलावा 10 से अधिक विधेयक पेश किए जाने की भी तैयारी है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना