UP सरकार ने बुजुर्गों वाली पेंशन में किया बड़ा बदलाव, फोन कर पूछा जाएगा एक सवाल और हो जाएगा काम
यूपी में अब लोगों को वृद्धावस्था पेंशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। योगी सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही है। जो बुजुर्ग पेंशन बनवाने में तहसील से लेकर जिलाधिकारी दफ्तर तक भटकते थे, उन्हें अब सरकार खुद फोन करेगी। और पूछेगी – आपकी आयु 60 साल की हो गई है, क्या आप वृद्धावस्था पेंशन लेना चाहते हैं? सहमति देने पर एक आसान प्रक्रिया के बाद पेंशन बन जाएगी। इस नई व्यवस्था से करीब 65 लाख से अधिक बुजुर्गों को फायदा मिलेगा।इस नई व्यवस्था को फैमिली आईडी “एक परिवार एक पहचान” के तहत राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में शामिल किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में पेंशन भुगतान करने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।




