चोरों ने सामान समेटा और टैलेंट भी दिखाया… कानपुर के स्कूल में तोड़ा ताला, दीवार पर ड्राइंग कर लिखा: बेटी बचाओ
कानपुर के भीतरगांव क्षेत्र के मनियारपुर में प्राइमरी स्कूल में हुई चोरी की घटना ने लोगों को चौंका दिया. दरअसल, स्कूल में चोरी करने आए चोरों ने सिर्फ सामान ही नहीं चुराया, बल्कि आर्ट का हुनर भी दिखाया. चोरों ने स्कूल के ब्लैकबोर्ड और दीवारों पर चॉक से कार्टून बनाए. यह कार्टून स्कूल में बने एक कार्टून की हूबहू नकल थे.




