एग्जाम से पहले तोड़ा दम आधी रात तक की पढ़ाई, सुबह हो गई छात्र की मौत
वाराणसी में IIT-BHU के एमटेक के छात्र अनूप सिंह चौहान की बुधवार सुबह परीक्षा थी. मंगलवार की रात वह अपने दो दोस्तों के साथ कमरे में पढ़ाई कर रहा था. तीनों ने रात 3 बजे तक पढ़ाई की और उसके बाद सोने चले गए. लेकिन सुबह जब लगभग 6 बजे उसके दोस्तों ने अनूप को उठाने की कोशिश की, तो वह नहीं उठा. अनूप का शरीर हल्का गर्म था. छात्रों ने उसे सीपीआर भी दिया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ. इसके बाद उन्होंने तुरंत आईआईटी प्रशासन को सूचना दी. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.




