ऑपरेशन सिंदूर में शामिल था वो फौजी ! जिसे टोल प्लाजा वाले गुंडों ने घेरकर मारा, मेरठ में भड़की पब्लिक का हंगामा
यूपी के मेरठ में भूनी टोल प्लाजा पर जिस शख्स के साथ टोल प्लाजा के गुंडों ने बेरहमी से मारपीट की, वो भारतीय सेना का जवान है। इतना ही नहीं वह पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में शामिल भी रहा। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अगल-बगल के लोगों के साथ ही अन्य लोगों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर हंगामा किया है। इस दौरान तोड़फोड़ भी हुई है। पुलिस ने अभी तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।




