सोने की कीमत आसमान पर, 1 लाख 10 हजार पहुंचीं कीमत
भारत में सोने की कीमतें मंगलवार को पहली बार ₹1.1 लाख/10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। यह तेज़ी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिखी जहां दिसंबर में डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव ₹458 या 0.41% बढ़कर ₹1,10,047/10 ग्राम पर पहुंच गया। अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट भी ₹482 की बढ़त के साथ ₹1,09,000/10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया।




