पाकिस्तान के लिए काल साबित हो रहे बीते कुछ संडे तालिबान ने PAK आर्मी के 7 ठिकाने ध्वस्त कर 15 जवानों को मारा
पिछले महीने लगातार 3 संडे भारत से क्रिकेट के मैदान पर पिटने के बाद अब पाकिस्तान आर्मी जंग के मैदान में तालिबान से पिट रही है. भारत और अफगानिस्तान की बढ़ती करीबी को देखते हुए पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इधर अफगानिस्तानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत आए और उधर पाकिस्तान ने राजधानी काबुल सहित सीमावर्ती अफगानी इलाकों में एयरस्ट्राइक कर दी। तालिबान ने भी पाकिस्तान की इस हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। तालिबान की प्रतिक्रिया में ही हेलमंद प्रांत में कम से कम 15 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। इसके अलावा कई पाकिस्तानी पोस्ट पर भी तालिबानी सैनिकों का कब्जा हो गया। इसके अलावा सीमा से सटे कई प्रांतों में हिंसक झड़प की खबरें हैं।




