देश में घट रही एटीएम की संख्या, खुलते जा रहे नए-नए बैंक, आरबीआई ने बताया-अब कितने रह गए कुल ATM
रिजर्व बैंक ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया है कि एक तरफ तो देश में बैंकों के नए-नए ब्रांच खुलते जा रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर एटीएम की संख्या में लगातार गिरावट आती जा रही है. आरबीआई ने बताया है कि महज एक साल के भीतर देशभर में करीब 3 हजार एटीएम बंद हो चुके हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह डिजिटल भुगतान का बढ़ता दायरा है. डिजिटल भुगतान ने अब कैश के इस्तेमाल को काफी कम कर दिया है.




