News

उत्तरकाशी हादसे का शोर थमा नहीं, मनसा देवी मंदिर इलाके में लैंडस्लाइड, देहरादून रेलवे ट्रैक बाधित

हरिद्वारः उत्तराखंड में हादसों का मंगलवार रहा है। दोपहर करीब एक बजे उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही मचने की खबर आई। वहीं, शाम होते- होते हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर इलाके से लैंडस्लाइड की खबर सामने आ गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि मनसा देवी इलाके में लैंडस्लाइड से देहरादून रूट बाधित हो गया है। इससे देहरादून रूट पर ट्रेन सेवाओं को रोक दिया गया है।

हरकी पौड़ी के पास हादसामनसा देवी मंदिर मार्ग में हरकी पौड़ी के पास हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण मनसा देवी मंदिर मार्ग पर पहाड टूटकर गिरने लगा। पत्थरों के बड़े-बड़े बोल्डरों के नीचे गिरने के कारण वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना