यूपी वालों के लिए 48 घंटे अहम ! तेजी से आ रहा सेन्यार चक्रवाती तूफान, ठंड को लेकर हुई खतरनाक भविष्यवाणी
उत्तर प्रदेश में 48 घंटे में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. यहां धीरे-धीरे ठंडक बढ़ती जा रही है. रात में अच्छी खासी ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान कोहरा अपना कहर बरपाएगा.
मौसम विभाग का कहना है कि 26 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है. इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा नजर आया. जबकि, 27, 28 और 29 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा.




